दरभंगा में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने बिहार की सियासत को गर्मा दिया है. RJD ने नीतीश सरकार पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीट छात्रा की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है और इस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.