बिहार के दरभंगा में दलित और सवर्ण जाति के बीच मजदूरी को लेकर गंभीर विवाद हुआ है. दो लाख रुपये के बकाए को लेकर यह झगड़ा शुरू हुआ, जिसमें घर में मारपीट और जातिगत गालियों का इस्तेमाल भी हुआ. दलित समुदाय के बारह लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि कई अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है लेकिन तनाव बरकरार है.