आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है और धन लाभ भी होगा जिससे सभी चिंताएं खत्म होंगी. मिथुन राशि वाले भी धन लाभ के साथ करियर में सफलता प्राप्त करेंगे. वो सामाजिक आयोजनों या शादी समारोहों में व्यस्त रहेंगे. वहीं, कन्या राशि के लिए आज का दिन सावधानी का दिन होगा. उन्हें बेवजह चोट लगने की आशंका और दुर्घटनाओं से बचना होगा. साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देना आवश्यक है.