सीएम योगी ने एक रैली में 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले मुद्दे पर दोबारा बात करते हुए कहा कि भविष्य उन्हीं का होता है जो वर्तमान में सजग रहते हैं और भूतकाल की गलतियों से सीख लेते हैं. इतिहास बताता है कि विभाजन और कमजोरी के कारण हम गुलाम बने और अपमानित हुए. लेकिन अब समय आ गया है कि हम एकजुट हों.