मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब दुल्हन ने दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी. परासिया से बारात धूमधाम से पहुंची थी और वरमाला की रस्म चल रही थी. दूल्हा स्टेज पर खड़ा था, तभी दुल्हन अचानक स्टेज से उतरी, भीड़ में बैठे अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची, उसे वरमाला पहनाई और गले लगा लिया. यह नजारा देखकर पूरा पंडाल सन्न रह गया.