यहाँ इस बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर जो हालात हैं, उन्हें पूरी तरह मजबूत कर दिया गया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जो इस इमारत के टॉप फ्लोर पर रहते हैं, उन्होंने अपने खुद के बाउंसर्स लगाए हैं। इसके अलावा पुलिस ने भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की है। सोसाइटी के लोगों को सुरक्षा से जुड़े कुछ मुद्दे महसूस हुए, जिसके चलते उन्होंने लोकल पुलिस को शिकायत की।