Budget सत्र के पाँचवें दिन संसद में विपक्षी दलों ने भारत और अमेरिका के बीच हुई डील के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई जबकि लोकसभा स्पीकर ने सांसदों से शांत रहने की अपील की. नारेबाजी नियमों के खिलाफ बताया गया लेकिन हंगामा जारी रहा. समाजवादी पार्टी के सांसदों ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया और मराठा समाज व देश की सांस्कृतिक विरासत के अपमान का विरोध किया.