बजट 2026 में इंडिया सेमी कंडक्टर मिशन 2.O के लिए सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है. इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी इसी राशि का प्रावधान किया गया है. रेयर अर्थ कॉरिडोर प्रोजेक्ट में ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों को शामिल किया गया है ताकि निर्यात-आयात गतिविधियों को बेहतर बनाया जा सके.