नौ साल पहले अहमदाबाद में एक पुल का डिजाइन किया गया था लेकिन नौ साल बीत जाने के बाद भी यह पुल जनता के लिए उपयोगी नहीं बन पाया है। अस्सी करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद यह पुल एक दीवार की वजह से अधूरा रह गया है। यह पुल घुमा और सिलज को रेलवे लाइन के ऊपर से जोड़ने के लिए बनाया गया था लेकिन पुल के सामने एक दीवार खड़ी होने के कारण आम आदमी इसे उपयोग नहीं कर पा रहा है। इस पुल का निर्माण दो हज़ार उन्नीस में शुरू हुआ था और दो हज़ार चौबीस तक बनकर तैयार हो गया लेकिन डेढ़ साल से यह पुल बेकार पड़ा हुआ है। पुल के सामने की दीवार और उसके पीछे मौजूद कृषि भूमि इस पुल के उद्देश्य को पूरा नहीं होने दे रही है। जनता के पैसे से बना यह पुल आज भी जनता के लिए बंद है।