प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर दौरे से पहले राजनीतिक हालात गर्म हैं। बीजेपी ने कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू पर कड़ी टिप्पणियां की हैं। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पुराने दस्तावेजों का हवाला देते हुए नेहरू को सोमनाथ मंदिर के सबसे बड़े विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता आज भी मुस्लिम लीग जैसी है।