राष्ट्रीय जनता दल के नेता भाई वीरेंद्र का कहना है कि बिहार सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है, लेकिन सरकार यह दिखावा कर रही है कि खजाने में पैसे उपलब्ध हैं. जितना भी रोड और बिल्डिंग का काम हुआ, जिन संवेदकों ने वह काम किया है, उन्हें अभी तक उनका पैसा नहीं मिला है. पहले ट्रेजरी को निर्देश दिया गया था कि बिलों को फंसाकर रखा जाए और किसी को भी भुगतान न किया जाए. इस वजह से संवेदक आज भी अपने बकाया भुगतान को लेकर परेशान हैं और उनका रोना सुनने को मिलता है.