आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा क्योंकि काम की अधिकता रहेगी, लेकिन इससे करियर में लाभ भी मिलेगा. पारिवारिक जीवन में मंगल कार्य होंगे जो खुशहाली लेकर आएंगे. खाने पीने की वस्तुओं का दान करने से दिन और भी बेहतर बन सकता है. अगर आप अपने दिन को शुभ बनाना चाहते हैं तो हरे रंग का प्रयोग करें. यह रंग आज आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा.