मध्यप्रदेश के श्योपुर में बाढ़ राहत घोटाले की मुख्य आरोपी महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गुरुवार को आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं. लेकिन पुलिस की गिरफ्त में उनकी हेकड़ी कम नहीं हुई. पुलिस की मौजूदगी में वह पत्रकारों को ही आड़े हाथों लेने लगी. हैरत की बात तो यह है कि पुलिस भी महिला तहसीलदार की दबंगई के आगे ज्यादा कुछ कर पाने की स्थिति में नजर नहीं आई.