क्रूज हादसे में बचे एक शख्स ने बताया कि जब हम जैकेट पहन रहे थे तभी अचानक हादसा हो गया. उस वक्त हमारे पास बहुत कम समय था और सब कुछ महज दो तीन मिनट में समाप्त हो गया. हमने सभी को जैकेट बांट दी थी और मैं खुद उन सबको दे रहा था. हम तीन लोग थे, एक नीचे से जैकेट लाकर दे रहा था, दूसरा मुझे पकड़ रहा था, और मैं सभी को यह जैकेट दे रहा था.