अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक और खतरनाक पिस्तौल बरामद किए गए हैं. इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.