अखिलेश यादव ने मतदाता सूची से नाम कटवाने वाले फॉर्म सात को लेकर बीजेपी और प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है और बड़े स्तर पर वोटरों के नाम फॉर्म सात के माध्यम से हटाए जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा गया शिकायत भरा पत्र दिया है जिसमें फॉर्म सात की धांधली को लेकर जांच और सुधार की मांग की गई है.