महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कृषि अधिकारी किसान से मारपीट करता दिख रहा है। विभाग की सर्वे टीम खेत में सर्वे करने आई थी। किसान टीम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था और अपने मुआवजे की मांग भी कर रहा था। अचानक तहसील कृषि अधिकारी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने किसान पर हमला कर दिया।