उत्तर प्रदेश में आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव जाजऊ में एक 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया. युवती सना, जो मुस्लिम समुदाय से थी, पिछले चार वर्षों से ज्यादा समय से अजीत सिंह नामक युवक के साथ रह रही थी. पुलिस के अनुसार दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था और तब से साथ रह रहे थे. बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सना की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई.