दुनिया इस समय तीन मुख्य मोर्चों पर युद्ध की घोषणा देख रही है और इस बीच भारत के करीबी पड़ोसी पाकिस्तान में घटनाएं तेजी से घटित हो रही हैं। खासतौर से पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान मिलिट्री बेस और क्वेटा में सैन्य ठिकानों पर अफगान फोर्स का हमला हुआ है। यह इलाका पाकिस्तान का सबसे कमजोर और संवेदनशील हिस्सा माना जाता है।