झारखंड के बरहरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध प्रेम संबंध उजागर होने के डर से एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को पास के पोखर किनारे छोड़ दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.