ऐसे सजाएं करवा चौथ के लिए पूजा की थाली...

करवा चौथ का त्योहार 27 अक्‍टूबर शनिवार को है. करवा चौथ पर पूजा की थाली का खास महत्व होता है. हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पूजा की थाली सजा सकते हैं...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

इस बार सुहागिनों का त्‍योहार करवा चौथ 27 अक्‍टूबर शनिवार को है. करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और इस दिन वह पूरे सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं. पूजा के लिए मंदिर की सफाई करना, कलश सजाना और पूजा की थाली इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं.

पूजा की इस थाली को 'बाया' भी कहते हैं, जिसमें सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं. थाली पर मिट्टी के दीए के साथ ही पूजा की और भी जरूरी चीजें रखी जाती हैं.

Advertisement

आइए जानें, करवाचौथ की थाली को कैसे और भी सुंदर तरीके से सजाएं-

1. एक साफ-सुथरी और थोड़ी बड़ी थाली लें ताकी पूजा का सारा सामान उसमें आ जाए.

2. थाली के चारों और सुंदर गोटा लगाएं और आप चाहें तो थाली को सुंदर से रैपिंग पेपर से भी कवर कर सकते हैं.

3. आप इस थाली को सजाने के लिए गोटे के साथ ही शीशे का कटवर्क, मोती, नग, और अन्य कई सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर सकती हैं.

4. अगर आप अपनी थाली को ज्यादा चमक-धमक नहीं देना चाहती तो आप इसे सुंदर फूलों और रंगों से भी थाली को सजा सकती हैं.

5. अब उसमें मिट्टी की या फिर स्टील की छोटी-छोटी कटोरियां रखें जिसमें चावल, सिंदूर, हल्दी और रोली भर कर रखें.

6. थाली पर पूजा के करवा को सजाकर रखें और इसी के साथ ही पूजन की सामग्री को थाली पर साफ और अच्छी तरह से रखें.

Advertisement

7. अगर आप मिट्टी के दीपक लाना भूल गई हैं तो आटे का दीपक भी बना सकती हैं.

8. आटे का दीपक बनाने के लिए थोड़े से साफ आटे को गूंद लें और फिर इससे दीए की तरह आकार दें.

9. आटे के दीए रोली से यह फिर रंगोली वाले रंगों से रंग कर सजाएं.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement