1-मेष राशि
आज का दिन आपको एक अच्छी ख़बर मिलेगी. किसी प्रियजन से संपर्क होगा और मन में ख़ुशी एवं उत्साह बना रहेगा. जीवन में आप नवीनता महसूस करेंगे.
2- वृषभ राशि
छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. आपके मन में किसी प्रकार की दुविधा आ सकती है. इस समय किसी भी व्यक्ति विशेष पर बहुत विश्वास न करें.
3- मिथुन राशि
इस समय आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए सबसे सही है. आपकी मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी. पारिवरिक सुख प्राप्त होगा.
4- कर्क राशि
आर्थिक मामलों को लेकर आपके मन में कष्ट हो सकता है. धन से जुड़ी चीज़ों में आपको थोड़ा संभल कर चलना है. लोन से जुड़े मसले में चिंताएं बढ़ सकती हैं.
5- सिंह राशि
आर्थिक तौर पर आप मज़बूती महसूस करेंगे. किसी प्रकार की चिंता या परेशानी खत्म होगी. पूर्ण रूप से परिवार का समर्थन मिलेगी.
6- कन्या राशि
आर्थिक तौर पर उन्नति के लिए आपको कोई अवसर मिलेगा. अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं. कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न होगा.
7- तुला राशि
आज के दिन पिता या पिता तुल्य व्यक्ति द्वारा आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा. उच्च अधिकारियों या बॉस द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. दिन अच्छा रहेगा.
8- वृश्चिक राशि
आज के दिन आप कई उलझे हुए मसलों को सुलझाने में सफल रहेंगे. हालांकि, कहीं न कहीं आप जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे. धन लाभ के योग हैं.
9- धनु राशि
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद आवश्यक है. किसी महिला द्वारा कुछ ऐसी बात बोली जाएगी जो आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है.
10- मकर राशि
आज के दिन आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. घर या मकान से जुड़ी समस्याएं आपकी दूर होंगी. वहीं, जो लोग अविवाहित हैं उनकी बात विवाह तक जाएगी.
11- कुंभ राशि
नए विचारों द्वारा संबंधों में स्पष्टता आएगी. जीवन में किस प्रकार आगे बढ़ना है, इसे लेकर प्लानिंग कर पाएंगे. कोई नया आइडिया आपके भविष्य को संवारेगा.
12- मीन राशि
बहुत दिनों से किसी प्रस्ताव का इंतजार कर रहे थे तो समझ लीजिए आज का दिन आपकी प्रतीक्षा का अंत होगा. कार्य पूरे होने से मन में खुशी रहेगी.
श्रुति द्विवेदी