1- मेष राशि
आज के दिन आपके मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. वहीं, आप में ऊर्जा बनी रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा.
2- वृषभ राशि
अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आपको प्रयासरत रहना पड़ेगा. छोटी बातों को लेकर तनाव या मनमुटाव हो सकता है. मधुर वाणी से जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे.
3- मिथुन राशि
आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.आपके संबंधों में घनिष्ठता आएगी और एक-दूसरे के परिवार का सहयोग मिलेगा.
4- कर्क राशि
आप में उत्साह और ऊर्जा रहेगी. जीवनसाथी द्वारा लाभ और कार्यक्षेत्र में भरपूर सहयोग मिलेगा. आपको मधुर वाणी का सदुपयोग करना चाहिए.
5- सिंह राशि
आपके संबंध घनिष्ठ होंगे और भाग्य आपका साथ दे रहा है. वहीं, मधुर वाणी से आप अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं. अपनी बातों को स्पष्टता से रख पाएंगे.
अंक ज्योतिष: 2 मूलांक वालों को मिलेगा संतान सुख, जानें- कैसा रहेगा आज आपका दिन
6- कन्या राशि
आपके संबंध बहुत मधुर होंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा. वहीं, आपको एक दूसरे के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है. आपको पारिवारिक सुख मिलेगा.
7- तुला राशि
आपके संबंध पहले से बहुत घनिष्ठ रहेंगे और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. वहीं, आपका भाग्य जीवनसाथी के पक्ष में कार्य करेगा.
8- वृश्चिक राशि
जीवनसाथी द्वारा पूर्ण प्रेम और समर्पण मिलेगा. आपके जीवन में पार्टनर का सहयोग बना रहेगा. छोटी बातों को नजरअंदाज़ करके दिन को और अच्छा बना सकते हैं.
9- धनु राशि
अनिर्णयता की स्थिति आपको परेशान कर सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेगा और प्रेम संबंधों में सम्मान मिलेगा. वाणी में सुधार आवश्यक है.
टैरो राशिफल: कर्क राशि के लोगों को मिलेगा संतान सुख, सिंह राशि वाले काम में होंगे सफल
10- मकर राशि
छोटी-छोटी बातों को लेकर बहुत ज़्यादा क्रोधित न हों. जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन आपको अपने व्यवहार में सुधार लाने की ज़रूरत है.
11- कुम्भ राशि
ये समय थोड़ी सतर्कता और सावधानी का है. वाणी पर नियंत्रण रखने से आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. एक-दूसरे से अपनी बात शेयर कर सकते हैं.
12- मीन राशि
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और एक-दूसरे के साथ बात को स्पष्टता से व्यक्त कर पाएंगे. स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखें.
श्रुति द्विवेदी