तुला राशि (Libra Horoscope) लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं, नौकरी में स्थान परिवर्तन की बात चलेगी, समाज में और विशेषकर दफ्तर में अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें. वाणी पर कठोर नियंत्रण रखना होगा. शुभ रंग रहेगा गुलाबी और उपाय- किसी गरीब को एक किला चावल का दान करें. बता दें कि इस राशि के लिए भाग्यशाली दिन शुक्रवार है. वहीं लकी नंबर 6, 15, 24, 33, 42, 51 और 60 हैं. तुला राशि वालों में संतुलन और ऊर्जा भरपूर होती है. इस राशि के लोग राजनयिक, सतर्क, आकर्षक, संतुलित होते हैं. वहीं तुला राशि वाले लापरवाह और अस्थिर होते हैं. वीडियो में देखें कैसा रहेगा आज का दिन. अन्य राशियों का हाल जानने के लिए नीचे क्लिक करें 'राशिफल'.