Weekly Rashifal: कुंभ राशि वाले चुकाएंगे कोई पुराना कर्ज, क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे?

Weekly Rashifal: ज्योतिषियों का कहना है कि इस सप्ताह कुंभ राशि वाले अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे. आइए जानते हैं कि नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

Advertisement
जानें, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है फरवरी का पहला सप्ताह? जानें, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है फरवरी का पहला सप्ताह?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

Weekly Rashifal: नया सप्ताह 30 जनवरी से 05 फरवरी तक रहेगा. इसी दौरान फरवरी का पहला सप्ताह भी शुरू हो जाएगा. ज्योतिषियों का कहना है कि इस सप्ताह कुंभ राशि वाले अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे. जबकि कुछ राशियों को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

Advertisement

मेष- अब तक आप पैसों को धन बेबाक तरीके से खर्च करते आए हैं, लेकिन इस सप्ताह आपको अपने पूर्व समय की उन गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. इसलिए आपको आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. नए सप्ताह में दोस्तों और रिश्तेदारों से धन का लेन-देन बिल्कुल न करें.

वृष- इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बनेंगे. जितना संभव हो सके अपने धन का संचय करें. दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ जरूरत से ज्यादा मेल-जोल बढ़ाने के चक्कर में आपका कोई जरूरी पारिवारिक कार्य छूट सकता है. गलत संगति के चलते आपकी छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है.

मिथुन- इस सप्ताह कोई स्वार्थी इंसान आपको तनाव दे सकता है. इस दौरान आपके कुछ अनचाहे खर्चे बढ़ने की आशंका है. हालांकि आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने के संकेत भी हैं. ऐसी स्थिति में आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा.

Advertisement

कर्क- इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ सुकून भरे पलों की तलाश करते हुए नजर आएंगे. घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में रहेंगे. हालांकि आपको किसी भी प्रकार के धन को खर्च करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. रुपयों की ठगी और धोखाधड़ी की संभावना बन रही है.

सिंह- इस सप्ताह घर पर अचानक मेहमानों का आगमन परिवारिक में सकरात्मकता लेकर आएगा, जिसके कारण आपको सामान्य से अधिक समय घर पर बिताने और सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा. घर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए सही निर्णय लेते दिखाई देंगे.

कन्या- इस सप्ताह आपको किसी निवेश से उतना लाभ नहीं होगा, जितना आपने सोचा था. लेकिन ये लाभ आपको काफी हद तक मानसिक संतुष्टि देगा. सप्ताह के अंत का समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. यह समय आपकी शिक्षा और सफलता के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है.

तुला- आपको कुछ समय धन का अभाव रहेगा. इससे आप कई अच्छे अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह सकते हैं. इस सप्ताह चौथे भाव में बुध महाराज की उपस्थिति के कारण छात्रों को अपनी मेहनत अनुसार परीक्षा में अंक प्राप्त होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को लाभ हो सकता है.

Advertisement

वृश्चिक- आर्थिक नजरिए नया सप्ताह आपकी राशि के लिए सामान्य रहने वाला है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को काम के अनुसार तरक्की तो मिलेगी ही, साथ ही वेतन वृद्धि होने की भी संभावना बन रही है. ऐसे में इस समय का उचित लाभ उठाते हुए हर मौके से धन कमाने की ओर अपने प्रयास करते नजर आ सकते हैं.

धनु- आर्थिक लिहाज से आपकी राशि के लिए ये सप्ताह काफी शुभ साबित होने वाले हैं. ऐसे में अपने प्रयासों में बिल्कुल भी कमी न आने दें, क्योंकि इस समय आपके धन में वृद्धि के लिए अनुकूल ग्रहों की स्थिति बेहतर अवसर प्रदान कर सकती है. आप एक अच्छे और बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेकर प्रसन्नचित्त होंगे.

मकर-  इस सप्ताह पदोन्नति, वेतन वृद्धि और कार्यक्षेत्र के उच्च पद भी मिलने की प्रबल संभावना है. सप्ताह भर आपकी राशि में कई शुभ ग्रहों की उपस्थित व उनका प्रभाव आपको अपनी मेहनत के अनुसार परीक्षा में सफलता दिलाएगा. स्वास्था में भी सुधार होगा.

कुंभ- इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा. इस सप्ताह आप कोई कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. यह समय आपको अपने पुराने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का अवसर देगा. हालांकि करियर से संबंधित कोई भी जरूरी बात या योजना हर किसी के साथ साझा करने से बचें.

Advertisement

मीन- इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करने का संभव प्रयास करेंगे. इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य के सामने आपका कोई ऐसा राज या भेद उजागर हो सकता है, जिसके चलते आपको बहुत शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है. सदस्यों के बीच आपकी छवि को भी नुकसान हो सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement