कन्या
queen of cups
आज का दिन आप के लिए आसपास के वातावरण को सहयोगी और ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार है. सबके लिए सकारात्मक नजरिया बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत मामलों में सुधार बढ़ेगा. सकारात्मक बदलावों का स्वागत करेंगे. घर का वातावरण अनुकूल बना रहेगा. लोग मदद को तत्पर नजर आएंगे. संबंधों को संवारने में रुचि बनाए रखेंगे.
सबसे तालमेल बनाए रहेंगे. घर की सजावट पर जोर रह सकता है. महत्वपूर्ण मामलों में सहजता बनी रहेगी. बड़ा करने का भाव बना रहेगा. घरवालों की बातों को महत्व देंगे. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. मेहमानों का आगमन बना रहेगा. खुशियों का संचार रहेगा. व्यावसायिक निर्णय ले पाएंगे. विविध परिणाम पक्ष में बनेंगे. वचन पूरा करेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान और व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा. सेहत को बल मिलेगा. जीवन स्तर अपेक्षा से अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार बेहतर बना रहेगा. प्रभावशाली प्रयास बनाए रखेंगे. कार्यशैली असरदार रहेगी. लाभ के मौके बनेंगे.
रिश्ते: घरवालों की खुशी बढ़ाएंगे. करीबियों के लिए हरसंभव प्रयास बनाए रखेंगे. सबका साथ विश्वास पाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा