Kanya Tarot Rashifal 28 February 2026: धन की प्राप्ति होगी, कर्जे चुका सकते हैं

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 28 February 2026: कार्य में अपेक्षित सफलता प्राप्ति से संतुष्ट हो सकते है.विवाह के लिए सहमति दे सकते है.राजनीति में प्रवेश के लिए भरसक कोशिश कर सकते है.

Advertisement
virgo horoscope virgo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:06 AM IST

कन्या (Virgo):-
Cards:- Three of wands

नौकरी के साथ कुछ करीबी लोगों के साथ कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने के विचार को सभी लोगों के सामने रख सकते है.ये विचार काफी लाभदायक होने के कारण कुछ लोग इसमें रुचि दिखा सकते है.इस समय जमा पूंजी को बचाकर रखने के कारण ऋण लेने का प्रयास करेंगे.जिद ही इस प्रयास में सफलता मिल सकती है.किसी धार्मिक संस्थान से जुड़कर गरीब कन्याओं और छोटे बच्चों की शिक्षा में आर्थिक और शारीरिक सहयोग कर सकते है.परिवार में किसी नए कार्य को शुरू करने को लेकर बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह ले सकते है.

Advertisement

उनका अनुभव और ज्ञान कार्य पद्धति में परिवर्तन के साथ कार्यों की गति में सुधार लाने में सहायक रह सकता है.मन में विचारों की उथल पुथल को नियंत्रित करेंगे.कार्य में अपेक्षित सफलता प्राप्ति से संतुष्ट हो सकते है.विवाह के लिए सहमति दे सकते है.राजनीति में प्रवेश के लिए भरसक कोशिश कर सकते है.ऐसे लोगों से मित्रता कर सकते है.जो राजनीति में छोटे पद पर हो या फिर किसी राजनीतिक व्यक्ति के संपर्क में हो.

स्वास्थ्य:कुछ दिनों से बुखार नहीं उतरने के कारण शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते है.चिकित्सक से परामर्श लेंगे.

आर्थिक स्थिति: कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होने से पुराने कर्जे चुका सकते है.

रिश्ते: घरेलू कर्मचारियों के साथ खराब रिश्ते सुधार सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement