कन्या
पेज ऑफ कप्स
आज का दिन आप के लिए अनोखी कोशिशों और तैयारी के बल बेहतर परिणाम बनाए रखने में सहयोगी है. भावनात्मक मामले अनुकूल बने रहेंगे. सहज व्यवहार से सभी को प्रभाव में लेने में सफल होंगे. विभिन्न कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे. व्यक्तित्व बल पाएगा. नए कार्यों के लिए प्रेरित होंगे. आनंदपूर्वक जीवन जिएंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी.
घर में मेहमान का आगमन रहेगा. जीवन सुखकर रहेगा. कार्यशैली से सभी प्रभावित होंगे. हितों का साधने में सफल रहेंगे. रचनात्मक प्रयासों में गति आएगी. महत्वपूर्ण कार्यों में अवसरांे की अधिकता बनी रहेगी. संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. सभी के प्रति मदद का भाव रखेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. पद प्रभाव बढ़त पर बने रहेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान पर फोकस बढ़ेगा. व्यक्तित्व असरदार रहेगा. स्वास्थ्य सुधार पाएगा. रोग दोष दूर होंगे.
आर्थिक स्थिति: व्यवसायिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. योजनाओं पर फोकस बढ़ेगा.
रिश्ते: घरेलु मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. लोगों का भरोसा पाएंगे. दोस्तों से भेंट मुलाकात बनाए रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा