कन्या (Virgo):-
Cards:- The Hanged Man
किसी नए कार्य की शुरुआत मुश्किल लग सकती है.ऐसी स्थिति में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समस्या को साझा कर सकते है.किसी भी स्थिति में बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया न दें.लोगों को हमेशा संदेह की निगाहों से न देखें.सामने वाले को उसके व्यवहार से समझने का प्रयास करें.किसी कार्य को करते समय पूर्वाग्रह से ग्रस्त ना हो.अपने अनुभव और सोच के अनुसार चीजों को समझने का प्रयास करें.कोई भी ऐसा कार्य न करें.जो आपको आगे परेशानी में डाल दें.
लोगों की भावनाओं को समझें.गलती होने पर माफी मांगे अहंकार और गुस्से को खुद से दूर रखने का प्रयास करें.अपने निर्णय को स्वयं लेने का प्रयास करें.जीवन में आ रहे जरूरी बदलावों को नजरअंदाज ना करें.लोगों के साथ व्यर्थ बहस ना करें.बिना सोचे समझे जोखिम न उठाएं.लोगों को प्रभावित करने के लिए बेवकूफी की हरकते न करें.
स्वास्थ्य: खेलते समय सजग रहें.ओर आगे से छोटी छोटी बातों पर ध्यान दें.चोट लग सकती है.
आर्थिक स्थिति: कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है.व्यर्थ खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: बड़े बुजुर्ग लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें.
दिशा भटनागर