Kanya Tarot Rashifal 13 April 2026: परिस्थितियों से सबक लें, पुरानी गलतियों का दोहराव न करें

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 13 April 2026: लोगों को पहचानकर व्यवहार में सामने वाले के अनुसार बदलाव लाए. किसी रिश्ते में लंबे समय चली आ रही खटास को खत्म कर सकते है. अब रिश्ते को सुधारने पर कार्य करें. जल्द ही मेहनत सफल होगी. ऐसा आपको पूर्ण विश्वास है.

Advertisement
virgo horoscope virgo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:06 AM IST

कन्या (Virgo):-
Cards:- Ten of swords

किसी मित्र पर किया गया विश्वास बड़े नुकसान में फंसा सकता है. सामने वाला आपके अति विश्वास का सहारा लेकर किसी ऐसे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का प्रयास कर सकता है. जो आर्थिक पक्ष से संबंधित हो. किसी पर अंधविश्वास ना करें. किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. कानूनी मामलों में अच्छे सलाहकार की मदद ले सकते हैं. इस समय कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव परिवार की शांति को प्रभावित कर सकता है. इस परिस्थिति में कई लोगों के असली चेहरों से परिचित हो सकते हैं.

Advertisement

इस स्त्री से मन को गहरा आघात पहुंच सकता है. स्वयं को मजबूत बनाने का प्रयास करें. पूर्व की कठिन परिस्थितियों से सबक ले. ओर आगे बढ़े. पुरानी गलतियों का दोहराव ना करें. पूर्व की कुछ कटु घटनाओं ने हिम्मती और मजबूत बनाने में काफी मदद की है. लोगों को पहचानकर व्यवहार में सामने वाले के अनुसार बदलाव लाए. किसी रिश्ते में लंबे समय चली आ रही खटास को खत्म कर सकते है. अब रिश्ते को सुधारने पर कार्य करें. जल्द ही मेहनत सफल होगी. ऐसा आपको पूर्ण विश्वास है. 

स्वास्थ्य: चढ़ते उतरते समय गिरने से मुंह में चोट लग सकती हैं. जिसके कारण चेहरे पर सूजन आ सकती हैं. 

आर्थिक स्थिति: दिया हुआ कर्जा सामने वाला वापस करने की कोशिश में नहीं दिख रहा है. इससे तनाव हो सकता है. 

Advertisement

रिश्ते: परिवार सम्मान के खातिर किसी ऐसे व्यक्ति से मित्रता कर सकते हैं. जो कभी आपके विरुद्ध रहा हो. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement