कन्या (Virgo):-
Cards:- Six of wands
घर में बदलाव या रखरखाव से जुड़ी योजनाओं में परिवार के साथ सलाह मशवरा कर सकते है.इस समय आय के साथ खर्चे भी बढ़ सकते है.किसी कार्य का प्रतिफल देर से मिलने की संभावना बन सकती हैं.इस बात से थोड़ा चिंतित हो सकते हैं.घर के वरिष्ठ सदस्य की तबियत खराब होने से जरूरी कार्यों में विलंब हो सकता है.इस समय मन में सफलता को लेकर अहंकार आ सकता है.उच्चता की इस स्थिति में दूसरे को खुद से कमतर समझना के लिए अच्छा नहीं रहेगा.ये समय आपके जीवन में अनुकूलता लेकर आ सकता हैं.
मन में यदि भविष्य का भय, विलंबित सफलता को लेकर बेचैनी या चिंता हो रही हैं.तो उससे बाहर निकालें.रूठे हुए लोगों को मनाने का प्रयास करें.जो भी महत्वकांक्षा आपके मन में बसी हुई हैं.उसको पूरे करने के प्रयास सफल होंगे.पूर्व में जिन तकलीफों से आप गुजरे हैं.जिस धैर्य से अपने अभी तक प्रतीक्षा की हैं.उसका प्रतिफल मिलेगा.
स्वास्थ्य: मौसम के बार बार बदलने से दर्द की शिकायत हो सकती हैं.इस समय थोड़ा आराम करें.
आर्थिक स्थिति: किसी नई दुकान को खरीद सकते हैं.इस दुकान में एक छोटा सा व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं.
रिश्ते: अपने से छोटे लोगों को इज्जत दीजिए.इससे वह आपके कार्यों में मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.
दिशा भटनागर