Kanya Tarot Rashifal 9 April 2026: गलतियों पर पर्दा न डालें, धन कमाने के नए जरिए बनेंगे

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 9 April 2026: कार्य क्षेत्र में कार्यों को लेकर सहयोगियों के गलत कृत्यों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं.हमेशा लोगों की गलतियों पर पर्दा न डालें.

Advertisement
virgo horoscope virgo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:06 AM IST

कन्या (Virgo):-
Cards:- Temperance 

 इस समय किसी स्थिति चीजों को नजरअंदाज करना सामने वाले को गलत व्यवहार करने की हिम्मत दे सकता हैं. इस स्थिति में इस रिश्ते के लिए कोई ठोस निर्णय लेने का प्रयास कर सकते हैं.संभव हैं, कि सामने वाले ने इसी प्रतिक्रिया की उम्मीद आपसे न की हो.जिससे उसको हैरानी हो सकती हैं. कार्य क्षेत्र में कार्यों को लेकर सहयोगियों के गलत कृत्यों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं.हमेशा लोगों की गलतियों पर पर्दा न डालें.बल्कि उन्हें उनकी गलतियों से अवगत करा कर सुधार करने की चेतावनी दे सकते है.

Advertisement

प्रिय के साथ अपने रिश्ते को लेकर द्वंद्व की स्थिति में है. सामने वाला कई बार बातचीत में अपशब्दों का प्रयोग करता आ रहा हैं.इस समय आप अब सामने वाले को सही जवाब देने का प्रयास करेंगे.किसी की भी गलत बात को सहन न करने का निर्णय परेशानी से बाहर ला सकता है.कुछ समय सामने वाले से दूरी बना सकते है.

स्वास्थ्य: पेट में अचानक से काफी तकलीफ हो सकती है.जिसके कारण  अस्पताल में दाखिल करना पड़ सकता है.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक पहलू पर विचार कर सकते हैं. कुछ छोटे-मोटे धन कमाने के स्रोत ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं.

रिश्ते: किसी भी रिश्ते को अपने ऊपर इतना हावी न होने दें. कि सामने वाला इस बात का नाजायज फायदा उठाने लगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement