कन्या (Virgo):-
Cards:- Four of wands
विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद की किरण दिखाएं दे सकती है. जीवन में कुछ सुखद बदलाव नजर आएंगे. परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. किसी बाहरी व्यक्ति से मिलते समय गोपनीय बातें उजागर न करें. कार्य क्षेत्र में बाहरी लोगों का दखल आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है. सहयोगी की मदद से इस परेशानी को दूर करने का प्रयास करेंगे. यदि कोई सरकारी मामला आपसे सम्बन्धित है . तो उसमें और उलझने नजर आएंगे. संपत्ति से संबंधित कोई कार्य करते समय कागजात की जांच अच्छी तरह से कर लें. जरा सा भी संदेह होने पर सौदे को कुछ समय के लिए स्थगित किया जा सकता है. अपने कार्य से जुड़े अनुभव और समझ को बढ़ाने का प्रयास करें. बेकार की बातों में लोगों से ना उलझे. बात बात पर गुस्सा करना और अपशब्दों का प्रयोग करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कार्य स्थल पर उच्च अधिकारी का जरूरत से ज्यादा अनुशासन और पक्षपात पूर्ण रवैया कर्मचारियों के कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है. जिसके चलते कार्य की सफलता काफी प्रभावित होने की संभावना नजर आ रही है. इस समय उच्च अधिकारी से बातचीत करना आगे की परिस्थितियों को ठीक करने का एक रास्ता नजर आ सकता है.
स्वास्थ्य: तेज गति से दौड़ते समय दुर्घटना होने की स्थिति नजर आ सकती है.
आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन ना करें. पुराने कर्ज समय पर चुकाये.
रिश्ते: पारिवारिक मामलों में समझदारी और शांति से निर्णय लेने का प्रयास रिश्तों को बिखरने से बचा सकता है.
दिशा भटनागर