Kanya Tarot Rashifal 7 March 2026: कन्या राशि वाले कार्य-व्यापार में सफलता पाएंगे, निजी विषयों में उमंग उत्साह रहेगा

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 7 March 2026: बेईमानी से कार्य को पूरा करने की सोच आगे मान सम्मान को कम कर सकती है. इससे आपकी छवि भी प्रभावित होगी. इस समय किसी से वाद विवाद चल रहा है.

Advertisement
virgo horoscope virgo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:06 AM IST

कन्या (Virgo):-
Cards:- Seven of swords 

किसी कार्य को करने की चाह कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती है. किसी कार्य की सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत की जगह अनैतिक साधनों के उपयोग की सोच बना सकते है. ऐसी सोच मन में आने से आगे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बेईमानी से कार्य को पूरा करने की सोच आगे मान सम्मान को कम कर सकती है. इससे आपकी छवि भी प्रभावित होगी. इस समय किसी से वाद विवाद चल रहा है. तो अब  सीधी लड़ाई की बजाय थोड़ी चालाकी और सूझबूझ से स्थिति को पक्ष में किया जा सकता है. इससे अन्य लोगों गलत मंसूबों को भी विफल कर पाएंगे. किसी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते खराब ही सकते है. सामने वाले की हमेशा हावी होने की कोशिश क्रोधित कर सकती है. लोगों के साथ सोच समझकर व्यवहार करें. दूसरों को खुद पर निर्भर न होने दें.  ऐसे लोगों का साथ आगे परेशानी में डाल सकता है. परिवार के साथ समस्याओं को साझा करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. मन को योगा और ध्यान से शांत रखने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति: किसी गलत कार्य में धन लगाने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. सजग रहें. 

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में आ रही दूरी को कम करने का प्रयास करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement