कन्या - घर परिवार के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे.सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा.भौतिक वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं.भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं.जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें.आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी.उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे.आस्था विश्वास से कार्य करें.करीबियों से सहजता रखें.गरिमा गोपनीयता बढ़ाएं.वाद विवाद टालेंगे.समता व संतुलन बढ़ाएंगे.परिवार से करीबी बढ़ेगी.कामकाज और प्रबंधन में उपलब्धियों पर फोकस रहेगा.जिद जल्दबाजी से बचें.
नौकरी व्यवसाय- वरिष्ठों से भेंट मुलाकात संभव है.परिचय का लाभ लेंगे.करियर व्यापार में योजनाओं पर अमल बढ़ेगा.प्रबंधकीय विषयों पर ध्यान रहेगा.वाणिज्यिक मामले संवार पाएंगे.बहस से बचें.संकीर्णता को त्यागें.
धन संपत्ति-- आर्थिकी पूर्ववत् बनी रहेगी.शासन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी.पैतृक लाभ पर फोकस रखेंगे.आर्थिक विषयों में हड़बड़ी से बचेंगे.लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे.चर्चा संवाद में तार्किकता बनाए रखेंगे.उतावलेपन से बचें.
प्रेम मैत्री- निजी संबंधों में सहनशीलता बनाए रहेंगे.रिश्ते मजबूत बनाने पर जोर होगा.करीबियों का साथ समर्थ रहेगा.चर्चा में उतावली न दिखाएं.भावनात्मक पक्ष में सुधार होगा.भेंटवार्ता अनुकूल रहेगी.विनय व सामंजस्य से काम लें.धैर्य और धर्म रखें.प्रेम और स्नेह का व्यवहार बढ़ाएं.
स्वास्थ्य मनोबल- करीबियों की सुनें.अपनों को अनदेखा न करें.निजी कार्यों में रुचि रखेंगे.घर में साज संवार रहेगी.नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं.खानपान में सुधार लाएं.
शुभ अंक: 4 5 6 और 8
शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: राक्षसों का वध करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें.श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं.ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें.मीठा बांटें.बड़प्पन बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा