कन्या- आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास बन सकते हैं. अच्छे लाभ की संभावना है. विस्तार योजनाएं आगे बढ़ेंगी. महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही कर लें. अनुशासन से काम लेंगे. धनधान्य में वृद्धि होगी. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे. हित संरक्षण में आगे रहेंगे. तर्कपूर्ण व्यवहार रखें. निसंकोच आगे बढ़ें. सक्रियता पर जोर दें. लक्ष्य साधेंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. एक से अधिक स्त्रोतों से आय होगी. अवसर भुनाएंगे. मित्रों को वरीयता देंगे. प्रबंधन पर जोर रखेंगे. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ेगा.
धन लाभ- लाभ और प्रभाव बढे़गा. कारोबारी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरो के लिए सफलता प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा. आर्थिक उपलब्धियां अर्जित करेंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. व्यापार संवार पाएगा. प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे. जीत का भाव रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. मामले लंबित रखने से बचें. समय प्रबंधन बढ़ाएं. करियर बेहतर रहेगा. योजनाओं को बल मिलेगा.
प्रेम मैत्री- संबंधों में हर्ष आनंद रहेगा. प्रियजनों के प्रति सहयोग समर्पण का भाव रखेंगे. आस्था विश्वास से रिश्ते संवरेंगे. सुखद पल साझा करेंगे. मित्र सहयोगी रहेंगे. रिश्तों को बल देंगे. भेंट मुलाकात के अवसर बनेंगे. समन्वय सामंजस्य बढ़ेगा. पूर्व मित्र से भेंट संभव है.
स्वास्थ्य मनोबल- जीवनशैली आकर्षकर रहेगी. स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. उत्साह मनोबल बढ़त पर रहेगा.
शुभ अंक : 3 5 और 7
शुभ रंग : दलदली
आज का उपाय : श्रीहरि विष्णु और महालक्ष्मीजी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. सक्रिय एवं विनम्र रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा