वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Tower
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना और बुरा मान जाना सामने वाले को चिढ़ा सकता है. इस समय पारिवारिक जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं. कार्य की अधिकता से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत में बिता सकते है. इस समय किसी भी तरह का निजी फैसला न लें. उससे स्थिति बिगड़ सकती है. किसी कार्य के समय पर पूरा ना हो पाने के कारण तनावपूर्ण स्थितियों बन सकती हैं. उच्च अधिकारी से इस बात को लेकर बहस होने की संभावना नजर आ रही है. जिसके चलते मन में खिन्नता बढ़ सकती है. प्रिय के जीवन में आया व्यक्ति दोनों के बीच तनाव का सकता है सामने वाले का बार बार प्रिय के नजदीक रहना अनचाहे शक को बढ़ा सकता है.
किसी बात को लेकर मन में गलतफहमी न बढ़ने दें. धैर्य और संयम के साथ स्थिति को समझने का प्रयास करे. अचानक से कार्य क्षेत्र में किसी ऐसी स्थिति का खुलासा हो सकता है. जिस किसी सहयोगी की गलतियां सामने आ जाए. इस स्थिति में खुद को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं. सहयोगी की इस गलती के लिए पूर्व मे आपका नाम खराब हो चुका है. परिवार में किसी से बढ़ते हुए मतभेद के चलते घर से दूर किसी अन्य स्थान पर रहने का विचार कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाग्रस्त कर सकता हैं. सावधानी रखें.
आर्थिक स्थिति: पैसों की तंगी के चलते ऋण लेने की सोच बना सकते है. अपने व्यर्थ के खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते: जीवनसाथी के परिजनों के साथ बहस हो सकती हैं. इस बात को लेकर जीवनसाथी काफी नाराज़ हो सकता हैं.
दिशा भटनागर