Vrishabh Tarot Rashifal 27 March 2026: वृष का बिगड़ सकता है स्वास्थ्य, शेयर बाजार से भी बनाएं दूरी

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 27 March 2026: वृष वालों की पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि भी हो सकती है. पारिवारिक मामलों में मिल-जुलकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Sun


सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेंगे. जमीन-जायदाद से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. किसी नई संपत्ति को खरीदने की तैयारी कर सकते हैं. गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें. विद्यार्थियों को मन के भटकाव से बचना चाहिए. इस समय पूरा ध्यान करियर पर केंद्रित करने की आवश्यकता है. किसी बात को लेकर बेवजह गुस्सा न करें. इससे स्थिति बिगड़ सकती है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चलते झूठी बदनामी हो सकती है. इस स्थिति में आपा न खोएं, बल्कि धैर्य और संयम के साथ इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता खोजें. किसी भी स्थिति में नकारात्मक विचारों को मन में पनपने न दें. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. नई नौकरी भी मिल सकती है. पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि भी हो सकती है. पारिवारिक मामलों में मिल-जुलकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. विवाह योग्य लोगों को विवाह से पूर्व सामने वाले के बारे में सभी आवश्यक जानकारी लेने की सलाह दी जाती है, अन्यथा बाद में पछताने की स्थिति बन सकती है.

Advertisement

स्वास्थ्य: मौसम का बार-बार बदलना स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है. थोड़ा ध्यान रखें.

आर्थिक स्थिति: कुछ नए कार्यों में धन लगा सकते हैं. शेयर बाजार से इस समय दूर रहें.

रिश्ते: परिवार की भलाई के लिए किसी पूजा-पाठ का आयोजन किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement