वृषभ (Taurus):
Cards: The Emperor
जीवनसाथी का सहयोग आपको मुश्किल वक्त में मानसिक संबल प्रदान करेगा. सरकारी सेक्टर से लाभ के योग बन रहे हैं. भविष्य के लिए नई बचत योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रखें. पिछली गलतियों से सीखें, उन पर पछतावा करने से समय बर्बाद होगा.
पिता के साथ व्यापारिक चर्चा करना फलदायी रहेगा. किसी भी नई पार्टनरशिप से पहले व्यक्ति की पूरी पड़ताल कर लें. नकारात्मक लोगों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने से बचें.
स्वास्थ्य: लाइफस्टाइल में बदलाव लाएंगे जो आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा.
आर्थिक स्थिति: धन संचय की नई तकनीकें सीखेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता आएगी.
रिश्ते: सामाजिक दायरा बढ़ेगा. अपनों के प्रति मन में द्वेष न रखें, सकारात्मक सोच से रिश्तों को सींचें.
दिशा भटनागर