वृषभ (Taurus):-
Cards:- Five of swords
परिवार से जुड़ा कोई पुराना फैसला मन में ग्लानि पैदा कर सकता है. झूठे वादे करने से बचें, क्योंकि उन्हें निभाने के लिए गलत रास्ता चुनना भारी पड़ेगा. दूसरों की आलोचना या मजाक उड़ाना आपकी छवि बिगाड़ सकता है. घर के किसी बड़े की तबीयत बिगड़ने से चिंता होगी.
कार्यक्षेत्र में चापलूसों की बातों में आने के बजाय अपने लक्ष्य पर टिके रहें. सफलता के समय घमंड से दूर रहें. किसी जटिल समस्या में अनुभवी व्यक्ति की राय लेना ही समझदारी है. बुरी संगत और गलत रास्तों से बचें, वरना मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. आत्मनिर्भर बनें.
स्वास्थ्य: गले में तकलीफ के कारण बोलने में दिक्कत हो सकती है, घरेलू नुस्खे राहत देंगे.
आर्थिक स्थिति: दिखावे के चक्कर में फालतू खर्च न करें, बचत पर ध्यान दें.
रिश्ते: पार्टनर के साथ पुरानी बातों पर झगड़ा न करें, बीती बातों को दोहराना ठीक नहीं.
दिशा भटनागर