Vrishabh Tarot Rashifal 22 April 2026: विवाद हो सकता है, सावधानी रखें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 22 April 2026: किसी कार्य को लेकर सहयोगी  का विरोध सहन करना पड़ सकता हैं.बातचीत की कुशलता आपके कार्य को पूरा करने में मदद करेगी.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Chariot 

कुछ नए कार्यों को शुरू करने के प्रयास थोड़े विफल होते नजर आ सकते है.इस समय मनोस्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है.जल्द ही पैसा कमाने के नए मौके प्राप्त हो सकते है.इस स्थिति से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा.नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते है.साझेदारी में किए गए काम अच्छे फायदेमंद हो सकते हैं.किसी कार्य को लेकर सहयोगी  का विरोध सहन करना पड़ सकता हैं.बातचीत की कुशलता आपके कार्य को पूरा करने में मदद करेगी.कार्य पद्धति में बदलाव कर सकते है.

Advertisement

सामने वाले से सच जानने की कोशिश कर सकते है.परिवार  में संपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है.इस बात को लेकर सजग रहे.संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है.बड़े संस्थान में दाखिले को लेकर कोशिश कर सकते है.बड़े बुजुर्ग की तबीयत को लेकर राहत महसूस हो सकती है.कार्य क्षेत्र में आए नए अधिकारी के आगमन से माहौल में कुछ बदलाव आ सकते है.इस बदलाव का असर कार्य की गति पर पड़ सकता हैं.आस पास के वातावरण से थोड़ा सजग और सावधान रहें.

स्वास्थ्य:हाथ में हड्डी में चोट लग सकती हैं.चिकित्सक  शल्य चिकित्सा की बात कर सकते हैं.

आर्थिक स्थिति:किसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.आर्थिक सलाहकार से बात कर सकते हैं.

रिश्ते: जीवनसाथी के परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. सावधानी रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement