Vrishabh Tarot Rashifal 21 March 2026: वृषभ राशि वाले सोच-समझकर लें निर्णय, पारिवारिक मधुरता पर भी दें ध्यान

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 21 March 2026: आज वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. जल्दबाजी से बचें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):
कार्ड्स: Four of Cups

लोगों की आपसे अपेक्षा में ज्यादा हो सकती हैं. किसी से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे पूरा करना आपके वश में न हो. दूसरों को खुश करने के लिए खुद को तनाव से न थकाएं. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें. यदि किसी निर्णय को लेने में संशय हो रहा है, तो सोच-विचार कर सही निर्णय लेना चाहिए. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण चहल-पहल बनी रहेगी. रोजगार के कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं. अपने साथी के नजरिए को नजरअंदाज न करें. सामने वाले की बात सुनें. अपने आसपास के वातावरण से सजग रहें. कुछ समय स्वयं के लिए निकालें. संतान पर जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी डालने से बचें. इससे सामने वाला चिढ़ सकता है. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ रिश्तों को सुधार सकते हैं. पूर्व में किसी बहस के चलते रिश्ते बिगड़े हुए हो सकते हैं. गलती के लिए सामने वाले से क्षमा मांगना बेहतर रहेगा.

Advertisement

स्वास्थ्य: कुछ समय से पीठ में काफी दर्द महसूस कर रहे हैं. इस समस्या को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में धन का निवेश सोच-समझकर करें. आवश्यकता पड़ने पर किसी अनुभवी की मदद ली जा सकती है.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में बिता सकते हैं. इससे दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement