Vrishabh Tarot Rashifal 18 April 2026: महत्वपूर्ण परियोजना सफल होगी,नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 18 April 2026: ईर्ष्यालु लोगों की ईर्ष्या के चलते परेशान हो सकते हैं . ऐसे लोगों को नजरंदाज करें.साथ ही आसपास के वातावरण और गतिविधियों  को लेकर सावधान रहें.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Queen of Pentacles 

किसी ऐसे व्यक्ति से हुई मुलाकात रोमांचित कर सकती है. जिसका सम्बन्ध अतीत से कभी रहा हो सकता है. सामने वाले के साथ उस वक्त की बातों को करना अच्छा लग सकता है. किसी महिला मित्र से नई नौकरी की सूचना प्राप्त हो सकती है. किसी भी स्थिति में कठिन परिश्रम से ना डरना और पूरी तरह से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की भावना अच्छी सफलता तक ले जा सकती है. इस समय किसी महत्वपूर्ण परियोजना की सफलता उच्च अधिकारियों की सराहना दिला सकती हैं.

Advertisement

कार्य क्षेत्र में कुछ ईर्ष्यालु लोगों की ईर्ष्या के चलते परेशान हो सकते हैं . ऐसे लोगों को नजरंदाज करें.साथ ही आसपास के वातावरण और गतिविधियों  को लेकर सावधान रहें. परिवार में किसी करीबी महिला का स्वार्थीपन और झगड़ालू स्वभाव परिवार की सुख शांति भंग कर सकता है. किसी से विवाद ना करें.सामने वाला यदि उकसाने का प्रयास कर रहा है. तो किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया न दें.शांत रहकर अपने कार्यों को पूरा करने प्रयास करना सामने वालों के गलत इरादों को विफल कर सकता है. किसी भी तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया इस समय न दें.

स्वास्थ्य: चिकित्सक आंखों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दे सकते हैं.आंखों की रोशनी को लेकर चिंतित हो सकते है.

आर्थिक स्थिति: माता से प्राप्त धनराशि को व्यवसाय में लगा सकते है.पारिवारिक संपत्ति का नवीनीकरण कर सकते है.

Advertisement

रिश्ते:जीवनसाथी की खराब तबियत को लेकर चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement