Vrishabh Tarot Rashifal 17 March 2026: विचारों में सकारात्मकता लाएं, नकारात्मक सोच वालो से दूर रहें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 17 March 2026: अगर कोई बड़ी समस्या सामने आ रही है. जिसका समाधान नहीं मिल रहा है. तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते है. इससे मन को शांति मिलेगी.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Eight of swords

गुस्सैल स्वभाव अनावश्यक विवादों में डाल सकता है. इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें. किसी नए व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके बारे में जानकारी लें. प्रिय में स्वभाव आया बदलाव नए विवाद को जन्म दे सकता है. सामने वाले से खुलकर बातचीत करेंगे. बातों को मन में दबाए रखने से गलतफहमियां बढ़ सकती है. कार्य क्षेत्र में बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. इस समय खुद को अकेला न समझें. परिस्थितियों का सामना साहस से करें.

Advertisement

अगर कोई बड़ी समस्या सामने आ रही है. जिसका समाधान नहीं मिल रहा है. तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते है. इससे मन को शांति मिलेगी. आंखों पर किसी के विश्वास की पट्टी न बंधे. स्थिति को समझने का प्रयास करें. बार बार कोई ऐसे कार्य को न करें. जो क्रोध को बढ़ा दें. विचारों में सकारात्मकता लाएं. नकारात्मक सोच वाले मित्र से थोड़ी दूरी बनाए.

परिस्थितियों से घबराकर हार न मानें. हिम्मत से आगे बढ़े. बिना देखे किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें. कोई ऐसा विवाद जो काफी समय से चला आ रहा है. अब परेशानी बढ़ा सकता है. विवाद को खत्म करने के लिए समझौता करें. जल्द ही कुछ अच्छे अवसर आ सकते है. इन अवसरों से सही अवसर का चयन करना पड़ सकता है. 

स्वास्थ्य: लंबे सफर के चलते थकान और पाचन सम्बन्धी शिकायतें हो सकती है. ध्यान रखें. 

Advertisement

आर्थिक स्थिति: कर्ज की अधिकता रह सकती है. खर्चों को सीमित करें. 

रिश्ते: रिश्ते को मान मर्यादा बनाए रखें. किसी के भी साथ बदतमीजी न करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement