Vrishabh Tarot Rashifal 17 April 2026: पुरानी गलतियां दोबारा न दोहराएं, खर्चों पर रखें नियंत्रण

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 17 April 2026: दुविधा होने पर सामने वाले से सलाह मांगेंगे. तो सामने वाला मदद जरूर करेगा. अपने व्यवहार में बदलाव लाएं. व्यवहार में नम्रता और सरलता होना चाहिए. बच्चों और परिवार के साथ समय बिताए.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Moon

कार्य क्षेत्र का माहौल पहले से ज्यादा पक्षपात पूर्ण हो सकता है.  ऐसी स्थिति में अपने काम से मतलब रखना बेहतर होगा. बेकार की परेशानियों को बोझ की तरह न उठाएं. इससे मन में तनाव बढ़ सकता है. किसी की सलाह को चेतावनी की तरह ले सकते है. जरूरत से ज्यादा किसी बात को लेकर की गई चिंता कार्यों को बिगाड़ सकती है. कही भी धन निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें. दुविधा होने पर सामने वाले से सलाह मांगेंगे. तो सामने वाला मदद जरूर करेगा. अपने व्यवहार में बदलाव लाएं. व्यवहार में नम्रता और सरलता होना चाहिए. बच्चों और परिवार के साथ समय बिताए.  दूसरों पर निर्भरता कम करें. संतान की चिंता हो सकती है. कुछ कार्यों को पूरा करने को लेकर चिंतित हो सकते है. इस स्थिति में योजना का फिर से विश्लेषण करें. किसी कार्य को पूरा करने में बाहरी लोगों की मदद ले सकते है. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बढ़ता नज़र आयेगा. बार बार पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. इस समय यदि कोई कमजोरी कार्य की विफलता का कारण बन रही है. तो उस पर काबू पाएं. कुछ गलतफहमियों के कारण जीवनसाथी का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है. इस स्थिति में सामने वाले को समझने का प्रयास करें.  और सामने वाले को उपहार देकर प्रसन्न किया जा सकता है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: पिता की तबीयत में आ रहा सुधार सबकी चिंता को कम कर सकता है. 

आर्थिक स्थिति: विवाह में काफी खर्चा होने से आर्थिक तंगी हो सकती है. कुछ समय खर्चों पर नियंत्रण रखें. 

रिश्ते: वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर कर नए जीवन की शुरुआत करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement