Vrishabh Tarot Rashifal 16 March 2026: अपने सीक्रेट्स किसी के साथ साझा न करें, गलतियों का न दोहराएं

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 16 March 2026: किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत को लेकर किसी अन्य जगह जा सकते है. कुछ समय स्वयं के लिए निकालें. व्यवहार और व्यक्तित्व में समयनुसार बदलाव लाना चाहिए. प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात काफी अच्छी रहेगी.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Knight of cups

कुछ पुरानी यादें ताजा हो सकती है. अतीत की कोई बात सामने आने से परेशान हो सकते है. विचारों में आ रही उथल पुथल को नियंत्रित करें. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ किसी नई परियोजना पर कार्य कर सकते है. इस समय ये काफी महत्वपूर्ण अवसर है. किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश न हो. सावधानी से कार्य का आकलन करें. परिवार के मामले स्वयं सुलझाने की कोशिश करें. ससुराल पक्ष को व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं में हस्तक्षेप न करने दें.

Advertisement

किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत को लेकर किसी अन्य जगह जा सकते है. कुछ समय स्वयं के लिए निकालें. व्यवहार और व्यक्तित्व में समयनुसार बदलाव लाना चाहिए. प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात काफी अच्छी रहेगी. सामने वाले को एक अच्छा उपहार दे सकते है. राजनीति में जाने की इच्छा प्रबल हो सकती है. इस इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसे लोगों से संपर्क बना सकते है. जिनका राजनीति में दखल होगा. निजी बातों को किसी के साथ साझा करना मुश्किल में डाल सकता है. गलतियों का दोहराव न करें. 

स्वास्थ्य: पीठ और कमर में होने वाले दर्द को लेकर लापरवाही न करें. संभव हैं, कि परेशानी कुछ और ही हो. 

आर्थिक स्थिति: भावनाओं में बहकर आर्थिक निर्णय न लें. पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. 

रिश्ते: लोगों की बातों में आकर प्रिय पर बेवजह शक न करें. पहले उन बातों का सच जाने. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement