Vrishabh Tarot Rashifal 12 March 2026: वृषभ राशि वालों को प्राप्त हो सकती है नई नौकरी, विवादों से रहें सावधान

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 12 March 2026: नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छे वेतन वृद्धि की सूचना मिल सकती है इस समय जीवन में भटकाव महसूस कर सकते हैं. जिसके चलते कार्यों के प्रति उदासीन हो सकते है.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Sun

अपनी बौद्धिक क्षमताओं का उपयोग कमियों से लड़ने में किया जा सकता है. प्रिय से कोई भी तल्ख़ बात न कहें. अन्यथा सामने वाले की नाराजगी सहन करनी पड़ जाएगी.  कुछ समय से कार्यों में आ रही रूकावटों को लेकर परेशानी बनी हुई है. इस समय कार्य शैली में बदलाव लाकर किसी सहयोगी के साथ उन कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल हो सकता है . नई नौकरी की तलाश पूरी होगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छे वेतन वृद्धि की सूचना मिल सकती है इस समय जीवन में भटकाव महसूस कर सकते हैं. जिसके चलते कार्यों के प्रति उदासीन हो सकते है. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की तैयारी कर सकते हैं. इससे ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होती नजर आएगी. जीवनसाथी के पुराने मित्रों के आगमन पर  जश्न की तैयारी हो सकती हैं. सामने वाले को इस तैयारी में मदद कर सकते हैं.  परिजनों के साथ संपत्ति को लेकर कुछ बात कर सकते हैं. ऐसा करने से आगे होने वाले विवादों से खुद को बचाकर रख सकेंगे. 

Advertisement

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है.  नियमित दिनचर्या और अच्छा खान-पान स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा. 

आर्थिक स्थिति: किसी की बीमारी पर काफी धन खर्च हो सकता है. जिससे आर्थिक परेशानी हो सकती है. 

रिश्ते: जीवनसाथी से किसी बात को साझा करने से भूल जाना सामने वाले को गुस्सा दिला सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement