Vrishabh Tarot Rashifal 12 April 2026: महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी, धन की प्राप्ति हो सकती है

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 12 April 2026: किसी की बातों में आकर सामने वाले पर गलत आरोप न लगाएं.पहले उस बात को समझे और फिर कोई प्रतिक्रिया दे.किसी नए अवसर की प्रतीक्षा लंबे समय से बनी हुई थी.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Star

कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते है.जिसकी वजह से जरूरी कार्य रुक सकते है.कार्य क्षेत्र में विरोधी लोग कुछ गलत अफवाहें फैला सकते है. जिसके चलते उच्च अधिकारी के सामने शर्मिंदा हो सकते है.इस समय समझदारी और सूझबूझ से स्थिति में सुधार लाने का प्रयास कर सकते है.वाणी की सौम्यता बनाएं रखें.कुछ लोगों के साथ गलत बोलचाल के चलते विवाद हो सकता है.किसी की बातों में आकर सामने वाले पर गलत आरोप न लगाएं.पहले उस बात को समझे और फिर कोई प्रतिक्रिया दे.

Advertisement

जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें और ना ही कोई निर्णय लें.दोनों ही स्थितियां हानिकारक हो सकती है.जल्द ही किसी नई परियोजना की जिम्मेदारी  मिलने की संभावना बन सकती है.पिता के व्यवहार से  मन को काफी प्रसन्नता हो सकती है.पैतृक संपत्ति से कुछ हिस्सा मिलने की सूचना भी प्राप्त हो सकती है.प्रिय के साथ चल रही गलतफहमियों को सुधारने की कोशिश करेंगे.घर की साज सज्जा में बदलाव लाने की बात परिजनों से कर सकते है.कुछ छोटी-बड़ी महत्वाकांक्षाएं जल्द ही पूरी होती नजर आएंगी.किसी नए अवसर की प्रतीक्षा लंबे समय से बनी हुई थ. यह भी शीघ्र पूरी होती नजर आएगी.

स्वास्थ्य: इस समय किसी स्वास्थ्य समस्या से निजात पा सकते हैं. लंबे समय से स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित चले आ रहे थे.

आर्थिक स्थिति: अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर होते देख रहे हैं. कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है.

Advertisement

रिश्ते: पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन हो सकती है. इस समय दोनों एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement