वृषभ (Taurus):-
Cards :- Six of Pentacles
व्यवहार में निष्पक्षता रखें. अच्छे लोगों की संगत का चयन करें. ऐसी किसी बात का समर्थन न करें. जहां सामने वाला पक्षपात की उम्मीद रखता हो. जरूरत के समय लोगों यथासंभव मदद करें. आमदनी और खर्च में संतुलन बनाए रखे. ऐसे लोगों से मित्रता हो सकती है. जो समाज में काफी इज़्ज़त रखते है. ऐसे प्रभावशाली लोगों के साथ समाज सेवा के कार्यों में भाग ले सकते है. अपने संबंधों का दुरुपयोग ना करें. समय की अनुकूलता को लाभ में बदल सकते है. काफी समय बाद नौकरी में पदोन्नति हो सकती है.
इससे मन में नई ऊर्जा और उमंग बढ़ सकती है. परिवार में पैसों को लेकर हो रहे विवाद से बचने का प्रयास करें. किसी की मदद करके उस बात को लोगों में न फैलाएं. आर्थिक मदद के समय आमदनी का ध्यान रखें. किसी से ऐसा वादा न करें. जिसको निभा पाना मुश्किल हो. कुछ कार्यों की सफलता अच्छा लाभ लेकर आएगी. आमदनी के छोटे से हिस्से का उपयोग गरीब बच्चों की शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में खर्च करने पर विचार कर सकते है.
स्वास्थ्य :गले संबंधी किसी परेशानी से छुटकारा मिलता नजर आएगा. गर्भवती महिलाएं अपना खास खयाल रखें.
आर्थिक स्थिति : रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता हैं. इस समय पैसों से संबंधित लेनदेन में सतर्क रहें.
रिश्ते :परिवार में किसी के बिगड़ते रिश्ते तनाव दे सकते है. धैर्य और संयम से रिश्तों में पड़ी गांठ को खोलने की कोशिश कर सकते है.
दिशा भटनागर