वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Moon
परिवार के किसी सदस्य की ईर्ष्या के चलते झुंझलाहट बढ़ सकती है.इस समय आपा न खोये.शांति से समाने वाले की भावनाओं को समझें.प्रिय की बातों के प्रति जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे.पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह न बनें.किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी.सब चिंताओं को भुलाकर रचनात्मकता को बाहर निकालें.जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है.जो मौके हाथ से निकल गए है.उनको लेकर अफसोस न करें.किसी ऐसे व्यक्ति से परिचय हो सकता है.
जो आपकी सोच पर गहरा असर डाल सकता है.किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है.जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा.इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना होगा.छोटी सी लापरवाही किसी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.दूसरों को बातों में न आएं.अपने निर्णय स्वयं लें.
स्वास्थ्य: स्वयं को स्वास्थ्य रखने के लिए तले भुने खाने से दूर रहें.सुपाच्य भोजन करें.
आर्थिक स्थिति: कोई दोस्त एक बड़ी रकम उधार माँग सकता है.बिना लिखा पढ़ी के उधार न दें.
रिश्ते: पुराने मित्र से मिलकर बचपन की यादें ताजा कर सकते है.जीवनसाथी की गर्भावस्था को लेकर चिंतित हो सकते है.
दिशा भटनागर